IPL 2023 Start Date Confirm And Schedule Of 2023.

दोस्तों जैसा कि हम सब लोगों को पता है की IPL 2023 का Auction खत्म हो चुका है, जो कि 23 दिसंबर 2022 को हुआ था। इस नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी सैम करन है जिन्हें 18.5 करोड रुपए में खरीदा गया और इसके बाद दूसरे नंबर पर कैमरन ग्रीन हैं जिन्हें मुंबई इंडियन में 17.50 करोड़ रुपए में खरीदा।

इसके अलावा बेन स्टोक जिन्हें चेन्नई सुपर किंग ने 16.25 करोड रुपए में खरीदा और निकोलस पूर्ण को 16 करोड रुपए में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने खरीदा। वहीं भारत की तरफ से सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले एक खिलाड़ी हैं मयंक अग्रवाल जिन्हें सनराइज हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा है।

IPL T20 2023 START DATE

IPL 2023 Auction के खत्म होने के बाद लीग के शुरू होने की Date भी पक्की हो गई है।  Insidesport के अनुसार, BCCI ने IPL 2023 की सभी 10 फ्रेंचाइजियों को मेल करके IPL के शुरू होने की तारीख बताई उस मेल में BCCI ने IPL के शुरू होने की तारीख 1 अप्रैल 2023 दी है।

इसी पर दो फ्रेंचाइजियों ने कहा है कि IPL 2023 एक हफ्ते की देरी से होगा और पिछले साल की तरह मार्च में शुरू नही होगा। 

IPL 2023 क्यों हो रहा है 1 हप्ते बाद शुरू ?

मेल में पहले WOMEN IPL DATE की जानकारी भी है।  WIPL 3 मार्च से शुरू होगा और 26 मार्च को समाप्त होगा। इसी वजह से IPL 2023 एक हफ्ता बात शुरू होगा।

IPL 2023 SCHEDULE TEAM WISE?

अभी IPL 2023 के SCHEDULE की कोई भी Official Information नहीं आई है, जिस वजह से हम आपको कोई भी कंफर्म जानकारी नहीं दे पा रहे हैं और जब भी टीम के शेड्यूल की जानकारी हमें मिलेगी हम सबसे पहले आप तक यह पहुचायेंगे।

IPL 2022 Champion Team Name.

GUJRAT TITANS IPL 2022 की चैंपियन हैं जोकि इनका पहला सीजन था। जिसे हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम फिरसे IPL 2023 में जीतने का लक्ष्य रखेगी।  शुक्रवार को आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में जीटी ने जोश लिटिल को 4.4 करोड़ रुपये में खरीदा।  जीटी को आशीष नेहरा द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है, जो तेज गेंदबाजों से प्यार करते हैं।  जोश लिटिल आयरिश हैं और उन्होंने हाल ही में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2022 में हैट्रिक ली थी।  यह देखना दिलचस्प होगा कि वह आईपीएल 2023 में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Leave a Reply